फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corpse of mising man is found in gutter

नाले में मिली लापता युवक की लाश, हत्या की आशंका 

Thu, 08 Sep 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Corpse of mising man is found in gutter
लाश
कौआबाग रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह नाले में युवक की लाश मिली। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नजर पड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त करने के साथ ही हत्या की आशंका जताई है। मृत युवक गोरखनाथ चिकित्सालय में एंबुलेंस कर्मचारी था।
विज्ञापन


जंगल तुलसीराम बिछिया के रहने वाले शिवकुमार (35) दो दिन पहले वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले तबसे ही लापता थे। बुधवार की सुबह तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। परेशान परिवार के लोग खोजबीन  में जुटे थे। इस बीच गुरुवार की सुबह आठ बजे मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने कौआबाग के पास नाले में एक  युवक की लाश देखी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। जानकारी के बाद पहुंचे शिवकुमार के बेटे रवि कुमार ने उनकी पहचान कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को डॉक्टर को बनाना चाहते थे 

शिवकुमार का इकलौता बेटा रवि (16) एनई रेलवे इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि कभी-कभी मरीज को लेकर बाहर जाने के कारण पिता एक-दिन बाद आते थे। मंगलवार की सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद जब वह रात में नहीं आए तो इसी अंदेशा में किसी ने उन्हें फोन नहीं किया। बुधवार की सुबह तक कुछ पता न चलने पर चिंता हुई। खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। मोबाइल भी बंद था। रवि ने बताया कि पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed