{"_id":"574df0744f1c1b7d2810a8fe","slug":"cbse-duped-by-telling-the-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई का अफसर बताकर छात्र को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीएसई का अफसर बताकर छात्र को ठगा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
ठगी की
शत प्रतिशत नंबर दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने छात्र से 1.49 लाख रुपये ठग लिए। रिजल्ट आने के बाद छात्र ने संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्र के पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने खुद को सीबीएसई अधिकारी बताने वाले अधिकारी पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है।
तुर्कमानपुर के रहने वाले वीपी पांडेय का बेटा अमरेंद्र रुस्तमपुर में स्थित प्राइवेट स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। इस साल उसने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मार्च 2016 में फेसबुक पर उसे राजवीर सिंह नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली।
फेसबुक से मिले मोबाइल नंबर 9739467753 पर बात की तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम राजवीर सिंह बताते हुए खुद को सीबीएसई का अफसर बताया। प्रति विषय 30 हजार रुपये देने पर शत-प्रतिशत नंबर दिलाने का झांसा देकर अमरेंद्र से अपने एकाउंट में 1.49 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
20 मई को रिजल्ट आने के बाद हकीकत का पता चलने पर अमरेंद्र ने जालसाज के पास फोन किया तो उसने गाली - गलौज शुरू कर दी। अमरेंद्र के पिता ने कैंट थाने में तहरीर देकर राजवीर सिंह नाम के व्यक्ति पर जालसाजी करने, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।