फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abduction in nepal by president

छात्रा का अपहरण कर नेपाल में गैंगरेप

Tue, 13 Sep 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
abduction in nepal by president
गैंगरेप
 रिश्तेदार के छात्रा को अगवा करके नेपाल ले जाने और सात दिन तक बंधक बनाकर साथियों के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घर वालों का आरोप है कि छात्रा के गायब होने से लेकर वापसी बाद आपबीती बताने पर भी पुलिस ने मामले की अनसुनी की। आईजी की सख्ती के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार छात्रा के घर वालों का कहना है कि पांच सितंबर को रिश्तेदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे तब अगवा कर लिया, जब वह कस्बे में ही कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ाई के लिए जा रही थी। चारों लोग उसे नेपाल ले गए और सात दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


रविवार की रात अपने साथ वापस लाकर कैंपियरगंज के पास गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर अकेला छोड़कर भाग गए। मामला कैंपियरगंज पुलिस तक ले जाने पर घटनास्थल नेपाल बताते हुए केस दर्ज करने के इन्कार कर दिया गया। सोमवार को छात्रा के साथ परिवार के लोग आईजी से मिले। आईजी मोहित अग्रवाल के कड़े रुख के बाद देर शाम पुलिस ने चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी छात्रा के रिश्तेदार मनीष और उसके तीन अज्ञात साथियों पर अपहरण व गैंगरेप का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed