{"_id":"57d17bc34f1c1b647431872b","slug":"a-man-is-accused-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रेप, गर्भ ठहरने पर छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रेप, गर्भ ठहरने पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
रेप
चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घर जाने पर आरोपी ने उसे पीटकर भगा दिया। पुलिस ने भी थाने पहुंचे घरवालों की बात अनसुनी कर दी। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर आरोपी पर रेप और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
चिलुआताल के बरगदवां क्षेत्र में रहने वाली युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में छोटी बहन और दो भाइयों के साथ रहती है। भाई मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। युवती का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले हरिकेश का घर में आना-जाना था। नजदीकी बढ़ने पर उसने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिया। 22 अगस्त को युवती की तबीयत बिगड़ने पर घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। भाइयों के पूछने पर युवती ने मामले की जानकारी दी।
अस्पताल से आने के बाद युवती मामले की जानकारी देने हरिकेश के घर पहुंची, मगर शादी करने की बात कहने पर उसने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। चिलुआताल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।