{"_id":"5b43a4144f1c1b08278b586a","slug":"91531159572-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में 22 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में 22 पर केस दर्ज
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में 22 लोगों पर केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के बनकटिया में रविवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटें आई थी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है ।
बनकटिया निवासी हरिश्चंद्र पांडेय पुत्र सजनलाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी विद्यासागर, जयंती पांडेय, मिथिलेश पुत्रगण रामकृपाल, जयशंकर, अभयशंकर, ऋषिकेश पुत्रगण जयंती, राहुल पुत्र जयशंकर, इंद्रेश, भीमशंकर, धीरज, ओंकार, नरसिंह, रविशंकर, और रामशुभ चौबे तथा ग्राम केकरहा थाना धनघटा निवासी ध्रुप पांडेय पुत्र सूर्य नरायन सहित 17 लोग जबरिया मिट्टी पाट रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडा, और असलहे लहराते हुए हमला बोल दिया। उसकी पत्नी सीमा और पुत्र आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा,मारपीट और लूट का केस दर्ज किया। वही दूसरे पक्ष से मिथिलेश कुमार पांडेय पुत्र रामकृपाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि जबरियां उसकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का विरोध करने पर गांव निवासी हरिश्चंद्र पांडेय, विजय शंकर, हरिमोहन उर्फ डायमंड, आशुतोष एवं शशिभूषण ने लाठी-डंडे और भाला से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ मनोज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।