{"_id":"598db3354f1c1b872b8b4616","slug":"91502458677-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ रेप का आरोपी जेल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ रेप का आरोपी जेल गया
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला बाजार। चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल नहीं कराया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी किशोर मोहल्ले में कई बार छेड़खानी कर चुका है। इस पर कई बार मारपीट भी हुई लेकिन किसी ने केस दर्ज नहीं कराया।
कस्बे की चार वर्षीय बच्ची गुरुवार की शाम छह बजे घर के पीछे हाते में खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला किशोर बच्ची को बहलाकर एकांत में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ रेप किया। चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और हालत देखकर शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं बच्ची का मेडिकल नहीं होने से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। एसओ गोला का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।