फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एयरफोर्स एरिया में फोटो खींच रहा युवक गिरफ्तार

एयरफोर्स एरिया में फोटो खींच रहा युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स एरिया में फोटो खींच रहा युवक गिरफ्तार
गोरखपुर। एयरफोर्स एरिया में फोटो खींच रहे युवक को वहां के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी युवक को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह एक रिश्तेदार को छोड़ने वहां गया था। हालांकि तस्वीरें लेने का मकसद वह नहीं बता पाया। पुलिस ने एयरफोर्स कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है। गगहा के गजपुर निवासी फैजल अंसारी को एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। आरोप था कि वह एयरफोर्स गेट के आसपास घूम कर फोटो खींच रहा था। वहां तस्वीरें लेने पर प्रतिबंध है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे पकड़ा गया। जांच की गई तो उसके मोबाइल फोन के कैमरे में कई तस्वीर मिलीं। उसके बाद उसे कैंट पुलिस को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed