{"_id":"6a9eb543c62b4e80e90e7dda","slug":"body-of-missing-shepherd-found-in-batseri-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169130-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बटसेरी पंचायत में मिला लापता भेड़पालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बटसेरी पंचायत में मिला लापता भेड़पालक का शव
विज्ञापन
रासौरंग में रास्ते से 120 मीटर नीचे खाई में पड़ा था शव
4 सितंबर से लापता था भेड़ पालक, रविवार शाम को मृत अवस्था में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले की बटसेरी पंचायत में चार सितंबर से लापता भेड़पालक का शव रविवार शाम को भेड़-बकरियों के बाड़े के समीप नाले से बरामद हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। सोमवार को सीएचसी सांगला में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में भेड़पालक की गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सांगला वैली की बटसेरी पंचायत के रासौरंग में शिमला जिले के रोहड़ू के जिस्कून गांव निवासी 47 वर्षीय सोहन लाल पुत्र दर्शन लाल बीते मई माह से अपनी भेड़-बकरियों के साथ ठहरा हुआ था। चार सितंबर को बटसेरी गांव के राजेश नेगी उससे मिलने उसके बाड़े में पहुंचे। इस दौरान भेड़-बकरियां खुले में घूम रही थीं, लेकिन सोहन लाल वहां मौजूद नहीं था। देर शाम तक इंतजार करने के बावजूद जब वह वापस नहीं लौटा तो राजेश नेगी गांव लौट आए। अगले दिन पांच सितंबर को उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलने के बाद रिकांगपिओ से पुलिस टीम और सांगला पुलिस के जवान मुख्य आरक्षी घनश्याम की अगुवाई में रासौरंग पहुंचे। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी उसकी तलाश शुरू की। ड्रोन की मदद से भी आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बाड़े से करीब 30 मीटर दूर नाले में सोहन लाल का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नाले के ऊपर बने रास्ते से करीब 120 मीटर नीचे खाई में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी भावानगर वरुण पटियाल ने बताया कि बटसेरी पंचायत में लापता भेड़पालक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।