{"_id":"6a9ef9e582725ce4880bb16e","slug":"teenagers-body-found-hanging-murder-alleged-etah-news-c-163-1-eta1003-156246-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
पंकज का फाइल फोटो।
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अमोघपुर भाटान में सोमवार को एक किशोर की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव फंंदे पर लटका हुआ था। घटना के समय कोई घर पर नहीं था। परिजन दवा लेने फर्रुखाबाद गए हुए थे। उसके शरीर पर पिटाई से चोट के निशान हैं। उसकी हत्या का आरोप पड़ोस के तीन लोगों पर मृतक के भाई ने लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अमोघपुर भाटान निवासी बलराम प्रजापति के दो पुत्र पंकज और कन्हैया थे। पंकज (13) छोटा था जो कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मां बीमार होने के कारण सोमवार की सुबह बड़े बेटे कन्हैया और पुत्रवधू के साथ फर्रुखाबाद दवा लेने गई थी। पिता बलराम मजदूरी करने गए थे घर में पंकज अकेला था। अचानक उसकी मौत की खबर पर परिवार के लोग दंग रह गए। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
बेटे की मौत पर पिता दौड़कर घर पहुंच गए और फूटफूटकर रोने लगे। बीमार मां भी बिना दवा लिए घर लौट आई। पंकज का शव देख मां गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। जिनको गांव की महिलाओं ने संभाला। पंकज की मौत से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं कोई नहीं समझ पा रहा कि कैसे हुई? इधर बड़े भाई कन्हैया ने पड़ोस के तीन लोगों पर रंजिशन हत्या कर शव घर में लटकाने का आरोप लगाया है।