फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The funeral pyres of two sisters burned together

Gonda News: एकसाथ जली दो बहनों की चिता

Mon, 07 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The funeral pyres of two sisters burned together
परसपुर के राजापुर बद्दुपुरवा में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक अजय सिंह और सुप्रिया व स
परसपुर। भौरीगंज स्थित घाट पर रविवार को सरयू में डूबने से मृत राजापुर के बड्डू पुरवा निवासी सुप्रिया (15) और सुहानी तिवारी (13) का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो बेटियों की अर्थियां उठने से पूरे गांव में शोक है। पिता अरुण तिवारी ने कांपते हाथों से जब दोनों बेटियों को मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

दोनों बहनें रविवार सुबह सरयू घाट पर मछलियों को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान सीढ़ियों पर पैर फिसलने से दोनों नदी में गिरकर डूब गई थीं। सुप्रिया तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और सुहानी कंपोजिट विद्यालय मधईपुर कुर्मी में कक्षा आठ में पढ़ती थी। सोमवार को विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत छात्रा सुहानी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। इसके बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने सोमवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों बहनों के पिता अरुण और चाचा बृजेश तिवारी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर राजदेव शुक्ल, दीपक सिंह, पुत्ती सिंह, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान हमने क्या बिगाड़ा था...
पंजाब से सोमवार सुबह घर पहुंचे पिता अरुण तिवारी बेटियों के शव देखते ही फफक पड़े। मां रीना तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। होश आते ही वह कहतीं कि उनसे बेटियों की मौत की बात छिपाई गई। दोनों बहनों की मौत से बड़ी बहन एकता भी बदहवास थी। पिता अरुण ने बिलखते हुए कहा कि भगवान हमने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था। यह सुनकर हर किसी की आंखें भर आईं।

प्रशासन ने दी आठ लाख की आर्थिक मदद
हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है। प्रशासन ने दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की है कि बच्चों को नदियों और जलाशयों के पास अकेले न जाने दें।

परसपुर के राजापुर बद्दुपुरवा में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक अजय सिंह और सुप्रिया व स

परसपुर के राजापुर बद्दुपुरवा में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक अजय सिंह और सुप्रिया व स

परसपुर के राजापुर बद्दुपुरवा में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक अजय सिंह और सुप्रिया व स

परसपुर के राजापुर बद्दुपुरवा में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक अजय सिंह और सुप्रिया व स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed