फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two groups clash over a wall dispute; FIR registered against 15 people.

Banda News: दीवार के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 15 पर प्राथमिकी

Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over a wall dispute; FIR registered against 15 people.
बांदा। थाना पैलानी क्षेत्र के गांव अलोना में एक ही परिवार के दो पक्षों में दीवार को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव अलोना निवासी अर्चना का आरोप है कि 30 अगस्त की रात करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र, सुन्ती, अनीता, बिंदादीन, करन, ममता, प्रतीक्षा, बृजलाल, राजेंद्र का साला ने साजिश के तहत उनके घर की लाइट काट दी थी। वह अपनी मां व बहन के साथ घर से बाहर निकली। इतने में राजेंद्र व बिंदादीन आ गए और उसे पकड़कर अभद्रता मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी तरह से दूसरे पक्ष से अनीता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका और रिश्ते में भतीजी लगने वाली अर्चना व जेठानी की बेटी मधु व जेठानी सावित्री से उनका दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद होने पर 31 अगस्त को दोनों पक्ष से चार-चार लोगों का शांतिभंग में चालान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को उनके घर पर अश्विनी कुमार वर्मा, मोहन, मधु, अर्चना, सावित्री, नीरज वर्मा, स्वतंत्र सूर्यवंशी चार पहिया गाड़ी से उसके घर पर आ गए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। कालेश्वर तिराहे के पास फिर से इन लोगों ने पति राजेंद्र के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed