फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Wed, 20 Jun 2018 01:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज
क्राइम - फोटो : demo
खोराबार (गोरखपुर)। भैसहां गांव के दर्शनवा टोले में पिटाई से घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


16 जून को गांव के संतोष निषाद (32) का पड़ोस के शिव गुप्ता और चमन गुप्ता से बड़हर तोड़ने की बात पर विवाद हो गया था। लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया। 17 जून की सुबह शौच से लौटते समय रास्ते में शिव, चमन और चमन की पत्नी ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से संतोष पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घर वाले उसे पीजीआई न ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। संतोष मजदूरी करता था, उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed