फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रीजनल स्टेडियम में मारपीट

हॉकी कोच को अपशब्द कहें, खिलाड़ियों की पिटाई

Sat, 21 Jul 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में मारपीट
हॉकी
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी कोच को अपशब्द कहने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने हॉकी खिलाड़ियों को पीट दिया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस लाइंस में रहने वाले मनबढ़ युवकों ने मारपीट की है। नाराज खिलाड़ी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। खिलाड़ियों का यह भी आरोप है कि पुलिस मनबढ़ों पर कार्रवाई की बजाय खिलाड़ियों का ही उत्पीड़न करती है। पुलिस के आश्वासन पर खिलाड़ी आधे घंटे के बाद लौटे।
विज्ञापन


रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार की शाम छह बजे हॉकी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। उसी दौरान उनकी गेंद बॉस्केबॉल कोर्ट की तरफ चली गई। इस दौरान वहां रहने वाले पुलिस लाइंस के मनबढ़ युवक बैठे थे। गेंद लाने अभ्यास करने वाली एक बच्ची गई तो वहां बैठे युवकों ने उसे और उसके कोच को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। बच्ची ने यह बात कोच को बताई तो खिलाड़ी आदित्य तिवारी विरोध करने उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन


युवकों ने आदित्य और अन्य खिलाड़ियों की पिटाई कर दी और गालियां देते हुए वहां से भाग गए। यूपी-100 नंबर पर सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आदित्य को थाने लेकर आई। पीड़ित को ही लेकर जाने से गुस्साए खिलाड़ी कैंट थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर कैंट चंद्रभान सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी विवाद की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आए दिन खिलाड़ियों के साथ पुलिस लाइंस में रहने वाले अराजक तत्वों की ओर से मारपीट की जाती है। कई बार डीएम से लेकर एसएसपी तक खिलाड़ियों की ओर से शिकायतें की गईं, मगर मनबढ़ों पर कोई कार्रवाई नहीं होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed