फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रेन में सीट पाने के चक्कर में गई जान

ट्रेन में सीट पाने के चक्कर में गई जान

Tue, 17 Jul 2018 01:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सीट पाने के चक्कर में गई जान
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस पकड़ने और सीट पाने की आपाधापी में झरना टोला के अनिल की जान चली गई। अनिल प्लेटफार्म नंबर दो से चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे चले गए। इससे रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


झरना टोला के अनिल की शादी एक साल पहले चौरीचौरा की सोनी से हुई थी। वह सोमवार को नौकरी की खातिर नई दिल्ली जाने के इरादे से निकले थे, लेकिन हादसे के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिल प्लेटफार्म पर खड़े थे। इसी बीच ट्रेन आई और आपाधापी मच गई। भीड़ ज्यादा थी, इस कारण अनिल ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चले गए।
विज्ञापन


वाकया देख गार्ड ने ट्रेन रोकने का सिग्नल दिया। ट्रेन रुकी तो आरपीएफ और यात्री मित्र भी पहुंच गए। अनिल को ट्रेन के नीचे से निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। कागज की छानबीन से उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed