{"_id":"5a8449ea4f1c1bfe7e8b58af","slug":"71518619114-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो छात्रों को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में दो छात्रों को मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसड़ी भागलपुर गांव में बाइक सवार छात्रों को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी मनबढ़ बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है और घायल अभिषेक के चचेरे भाई की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
लहसड़ी गांव के रामप्रीत का 16 वर्षीय बेटा अभिषेक साहनी 10वीं का छात्र है। वह कक्षा नौ में पढ़ने वाले गांव के ही महेंद्र के पुत्र रामभुआल (15) के साथ बाइक से झारखंडी महादेव मंदिर गया था। लौटते समय गांव में एक युवक ने दोनों पर फायर कर दिया। घायल अभिषेक साहनी के मुताबिक गोली मूलत: सरदारनगर निवासी अभिषेक साहनी ने चलाई। वह लहसड़ी में अपने मामा रमेश साहनी के घर पर रहता है।
कुछ दिन पहले भी उसने मारपीट की थी लेकिन गांव की बात होने पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, मगर बुधवार को आरोपी ने फिर गाली-गलौच की और मना करने पर फायरिंग कर दी। गोली अभिषेक के बाएं पैर और रामभुआल की जांघ में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी की तलाश कर रही है।