{"_id":"5a7c5d274f1c1ba5268b9130","slug":"71518099751-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, सिपाही को दांत काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, सिपाही को दांत काटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार के विनोद वन के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े बदमाशों में से एक बदमाश ने सिपाही को दांत से काटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, लूट के 1500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
खोराबार एसओ सुधीर सिंह के मुताबिक मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस विनोद वन के चेकिंग शुरू की। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार हो गया। एसओ ने बताया कि वन दरोगा कन्हैया लाल की चोरी गई बाइक भी बदमाशों के पास से बरामद हो गई है। इसके अलावा रजही में किराना व्यापारी से लूट, वन दरोगा ओपी राय पर हमले में शामिल होने की बात भी बदमाशों ने कबूल कर ली है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनीष चौहान नर्सरी आजादनगर रजही कैंप, हेमंत चौहान उर्फ चुन्नू रजही कैंप बनसपटी टोला के रूप में हुई। फरार होने वाला बदमाश हेमंत का भाई है। उसकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन