{"_id":"5a48e9764f1c1bcf6d8b722a","slug":"71514727798-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
58 मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल फोन के साथ चोरों को गिरफ्तार किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा पुलिस ने चमड़ा मंडी मालगोदाम के पास घेराबंदी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से गैस कटर, ड्रील मशीन 58 मोबाइल, एलईडी टीवी, इलेक्टानिक उपकरण, बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ। चोरों ने छह घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात सीओ चौरीचौरा, एसओ ने चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को चमड़ा मंडी मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया। उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। इनकी पहचान झंगहा के सवलाभारी निवासी मुन्ना मौर्य, जगन्नाथ यादव और अमारी निवासी रमेश यादव के रुप में हुई। फरार आरोपी गौरीबाजार के सोपरी का रहने वाला हरेराम यादव उर्फ कतवारु बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ झंगहा, चौरीचौरा सहित कई थानों में केस दर्ज है।
इन घटनाओं का किया पर्दाफाश
2 और 13 दिसंबर को भोपा बाजार, 11 दिसंबर को फुटहवा इनार, 29 जून को सोनबरसा, 25 दिसंबर को ब्रम्हपुर और 14 अक्तूबर को शाहरपुर के सैनिक विहार में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।