फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विधायक समर्थकों ने एसई को पीटा-BAS

विधायक समर्थकों ने एसई को पीटा-BAS

Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विधायक समर्थकों ने एसई को पीटा-BAS
विधायक समर्थकों ने एसई को पीटा
विज्ञापन


बस्ती। सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की मीटिंग में शामिल होने आए अधीक्षण अभियंता (एसई) मुरली प्रसाद से भाजपा विधायक रवि सोनकर के समर्थकों ने मारपीट कर दी। एसई की तहरीर पर महादेवा सीट के विधायक सोनकर के समर्थक अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ लोकसेवक पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बुधवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाढ़, बचाव-राहत कार्य सहित सिंचाई के कुछ बिंदुओं पर समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी की बैठक के दौरान विधायक सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एसई मुरली प्रसाद के खिलाफ शिकायतें रखीं, जिस पर मंत्री ने एसई को हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंत्री के जाते ही एसई जैसे ही विधायक रवि सोनकर के सामने पड़े तो विधायक ने खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। विधायक के साथ मौजूद समर्थक भी बरसने लगे। बचाव में एसई ने कुछ जवाब दिया तो आपा खोए समर्थकों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच कुछ समर्थक उन्हें पीटने लगे। हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एसई की तहरीर के मुताबिक लोकसेवक पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर विधायक रवि सोनकर ने डाक बंगले में मारपीट की घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अधिकारी वर्ग दबाव में लेने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं।
------------
चर्चा में भाजपाइयों के तेवर
बस्ती। बुधवार को डाक बंगले में सिंचाई मंत्री के जाते ही विधायक समर्थकों का सिंचाई विभाग के एसई मुरली प्रसाद के प्रति रवैये राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहा। गैर भाजपाई दलों ने कटाक्ष किए कि मर्यादित दल का दावा करने वाली भाजपा के नेता-कार्यकर्ता रोज नए कारनामें कर रहे हैं। कुछ जिन पहले कोतवाली में बवाल जैसा माहौल पैदा करने की घटना की चर्चा भी लोगों की जुबान पर रही।

इस बीच एसई ने आज के घटनाक्रम के बाबत पूछने पर बताया कि सिंचाई विभाग के एक निलंबित कर्मचारी के मामले में मनमाफिक आदेश न करा पाने से विधायक उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed