फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गैंगरेप में प्रिंसिपल, प्रबंधक समेत तीन पर केस

गैंगरेप में प्रिंसिपल, प्रबंधक समेत तीन पर केस

Wed, 05 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप में प्रिंसिपल, प्रबंधक समेत तीन पर केस
गैंगरेप - फोटो : SELF

विज्ञापन
चौरीचौरा।
इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती के साथ गैंगरेप मामले में प्रिंसिपल राजेश, प्रबंधक झीनक और कर्मचारी सोनू के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार प्रबंधक और कर्मचारी की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।
घटना सोमवार की है। युवती के घर वालों का कहना है कि टीचर की नौकरी की रिक्तियों पर वह सोमवार को इंटरव्यू देने स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने तक उसे रोके रखा गया। बाद में बातचीत शुरू करने के क्रम में प्रिंसिपल ने कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसमें नशे की दवा मिली होने से वह बेसुध हो गई। प्रिंसिपल, स्कूल मैनेजर और एक कर्मचारी ने उसके साथ गैंगरेप किया। नशे का प्रभाव कम होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पहले पुलिस इसे संदिग्ध मान रही थी लेकिन मंगलवार को पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसओ रामशीष सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर प्रिंसिपल राजेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रबंधक और कर्मचारी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। युवती का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed