फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दंपती की हत्या मामले में सोखा हिरासत में

दंपती की हत्या मामले में सोखा हिरासत में

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दंपती की हत्या मामले में सोखा हिरासत में
गोरखपुर। सहजनवां में दंपती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने पीपीगंज इलाके के एक सोखा को भी हिरासत में लिया है। आशंका है कि सोखा से रविंद्र साहनी की करीबी थी। पुलिस को शक है कि रविंद्र की ही हत्या की तैयारी की गई थी, लेकिन उनकी पत्नी संगम भी साथ चली गई और फिर दोनों का कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पांच लाख रुपये के लेनदेन के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अहम सुराग हाथ लग गए हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। शव मिलने के पहले घर से निकलते समय संगम ने अपनी भाभी से उधार रुपये लेने जाने की बात बताई थी। पहले दिन ही यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने कूड़ाघाट की एक महिला की तलाश भी शुरू कर दी थी। वह महिला फरार है। इसी बीच रविंद्र की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसके एक करीबी दोस्त को हिरासत में ले लिया। उसके बाद ही पुलिस ने सोखा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं और इनके एक साथी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed