{"_id":"5bce2022bdec2269b4444fd8","slug":"51540235298-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा(गोरखपुर)। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास गांव के बाहर धान के खेत से सोमवार की शाम नौमीनाथ भारती (45) का शव मिला। उसके आंख और सिर के पास चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पत्नी किसमती देवी के अनुसार चार दिन पहले नौमीनाथ रात में घर से बाहर गए थे। तभी से लापता थे। उनके घर से गायब होने की सूचना न तो पुलिस को दी गई थी और न ही गांव के लोगों को जानकारी थी। सोमवार की रात गांव के बाहर खेत में कंबाइन मशीन से धान कटाई के दौरान ग्रामीणों ने शव देखा। चार बच्चों के पिता नौमीनाथ मजदूरी व रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बेटे दुर्विजय, सूरज, निरंजन बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा बृजमोहन भारती घर पर रहता है।