फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवतियों से छेड़खानी, जंगल में खींचने की कोशिश

युवतियों से छेड़खानी, जंगल में खींचने की कोशिश

Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
युवतियों से छेड़खानी, जंगल में खींचने की कोशिश

विज्ञापन
गोरखपुर।
विनोद वन में दावत से लौट रहे युवकों ने आम बाग नर्सरी की दो युवतियों से न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उन्हें जंगल की ओर खींचने की भी कोशिश की लेकिन युवतियों के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंच गए तो शोहदे भागने लगे। ग्रामीणों ने मौके से चार शोहदों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शोहदों को हिरासत में ले लिया। मौके से फरार दो युवकों की तलाश की जा रही है।

घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब हुई। जंगल सिकरी गांव के रहने वाले छह युवक विनोद वन में दावत को गए थे। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में बाजार से लौट रही दो युवतियों के साथ उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। परेशान युवतियों ने शोर मचाना शुरू किया तो उन्हें खींचकर जंगल में ले जाने की कोशिश करने लगे। तभी ग्रामीण वहां पर पहुंच गए और चार शोहदों को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फरार दो साथियों का नाम पता हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed