फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   32 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक गिरफ्तार

32 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
32 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक गिरफ्तार
arrest - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के बैंक रोड के पास पुलिस ने एक युवक को 32 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। एक ही युवक के पास इतनी बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड मिलने से पुुलिस के कान खड़े हो गए हैं। अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई शुरूआती जांच में पुलिस को टेरर फंडिंग के सबूत नहीं मिले हैं। एक ही शख्स के पास इतनी संख्या में एटीएम कार्डों की मौजूदगी, उनकी वैधता, खाताधारकों की जानकारी जा रही है। साथ ही आगे की जांच के लिए आयकर और अन्य एजेंसियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में शनिवार को एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। बताया कि सीओ कोतवाली बीपी सिंह की अगुवाई में पुलिस बैंकों में नियमित चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को एक बजे बैंक रोड के पास तीन संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने पूछताछ के लिए आगे बढ़ी तो वे भागने लगे। एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के मवला निवासी गंगा कुमार के रूप में हुई। उसके पास से 32 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि पांच कार्ड उसके और घरवालों के हैं लेकिन अन्य की जानकारी नहीं दे पा रहा है। पता चला है कि युवक की ओर से दिल्ली में माई मोबाइल नाम की कंपनी के खाते में सात लाख रुपये भेजे गए थे। कंपनी का आरबीआई में रजिस्ट्रेशन भी है। गंगा ने फरार साथियों के नाम भी बताए हैं। भूषण नाम के शख्स से उसने अपना अगुवा बताया है।
विज्ञापन

दिल्ली के खाते में भेजते थे रकम

पकड़े गए युवक ने बताया कि यहां से दिल्ली के खाते में रुपये डाले जाते थे और वहां से रकम मुंबई जाती थी। फिर रुपयों कहां जाते हैं इसके बारे में उसको जानकारी नहीं है। पुलिस को बैंक से जानकारी का इंतजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले गोरखपुर आया था गंगा

गंगा कुमार अपने साथियों के साथ चार दिन पहले ही शहर आया था। वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में वह ठहरा था। उसका एक साथी गोरखनाथ इलाके में किराए के मकान में था। पुलिस की जांच में मकान मालिक की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed