{"_id":"5aabe8934f1c1ba8758b5b83","slug":"31521215635-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की हत्या की कोशिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बांसगांव में पुरानी रंजिश में भाजपा नेता को जान से मारने की नीयत से हटवार चौराहे पर बोलेरो सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपरा निवासी भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके खेत की फसल को गांव के खड़क और विनोद ने नुकसान पहुंचाने के साथ उनके पिता को गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा था। इसकी शिकायत बांसगांव थाने में की थी। इसे लेकर दोनो पक्षों को बांसगांव थाने में शुक्रवार को बुलाया गया था। लौटते समय अभी हटवार पहुंचा था तभी खड़क व विनोद ने बोलेरो से टक्कर मार दी, जिससे वह गड्ढे में गिर गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चंद्रप्रकाश का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने खड़क चंद उनके पुत्र मान, जायसी और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।