फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3 lacs rupees demonds with traders

दवा व्यापारी से मांगे तीन लाख रुपये

Fri, 30 Dec 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Dec 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
3 lacs rupees demonds with traders
क्राइम
धुरियापार में दवा की दुकान चलाने वाले व्यापारी रतनवीर को फोन कर रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने तीन लाख रुपये का इंतजाम करने को कहते हुए न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इससे पहले बीते रविवार को एक युवक ने उनकी दुकान पर चढ़कर रंगदारी के लिए धमकी दी थी।
विज्ञापन


धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक असिलाभार, उरुवा के रतनवीर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार को दिन में तीन बजे के आसपास उनके मोबाइल पर रंगदारी के लिए फोन आया। घबराए व्यापारी ने फोन आने के बाद डायल-100 पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले रविवार को बाइक सवार एक युवक उनकी दुकान पर आया था। जरूरी बात करने के बहाने उन्हें बुलाकर दुकान के बाहर ले गया और असलहा सटाकर रंगदारी के लिए धमकी दी थी। रतनवीर से इससे पहले 24 नवंबर 2015 को फोन कर अमरजीत के नाम तीन लाख की रंगदारी मांगी गई थी। तब उनकी तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया था लेकिन रंगदारी मांगने वाले का आज तक पता नहीं चला। साल भर बाद दोबारा रंगदारी मांगे जाने पर रतनवीर काफी डरे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed