फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nice killed his aunt

भांजे ने चाकू से गोदकर महिला को मार डाला

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
nice killed his aunt
demo pic
चिलुआताल/डोहरिया बाजार (गोरखपुर)। डोहरिया बाजार से खरीदारी कर भिटनी गांव लौट रही साबिया खातून (35) की बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। साबिया के सिर पर चार जगह चोट के गंभीर निशान मिले। आरोपी आसिया की ननद का बेटा बताया जा रहा है। चिलुआताल पुलिस ने पति मेहरबान की तहरीर पर पप्पू उर्फ नसीब अली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


भिटनी की आसिया के पति मेहरबान रिक्शा चलाते हैं। वह बृहस्पतिवार को सुबह रिक्शा लेकर चले गए। घर पर बेटी शाबिया, साजमा, अलीशा, बेटा अलीशेर और पत्नी साबिया थीं। दोपहर में साबिया कुछ सामान खरीदने डोहरिया बाजार चली गईं। लौटते समय भिटनी गांव की गली में बाइक सवार युवक ने उनपर हमला बोल दिया। बुर्का पहने साबिया इसके पहले संभल पाती, इससे पहले ही युवक ने ताबड़तोड़ कई हमले कर दिए। जमीन पर गिरकर उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपास के कुछ लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकला। पति मेहरबान का आरोप है कि पप्पू ने कई बार पत्नी को धमकाया था। मौका पाकर बृहस्पतिवार को उसने हत्या कर दी। चिलुआताल इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि पप्पू का पहले आसिया से प्रेम संबंध था। वह पति को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था, जिसके लिए आसिया तैयार नहीं थीं। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed