{"_id":"5b4f93504f1c1b50748b5c44","slug":"21531941712-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश
सिपाही की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोपों में केस दर्ज
पुलिस ने एक को व्यक्ति गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार के मंझरिया गांव में भूमि विवाद की सूचना पर गई पुलिस टीम पर हमला करने के एक आरोपी मैनेजर उर्फ मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मारपीट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बांधा डालने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोपों सहित सेवेन सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश मेें दबिश दे रही है।
मंगलवार की सुबह मारपीट की सूचना पर यूपी डायल-100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान एक पक्ष के लोग उग्र हो गए थे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। विजय कन्नौजिया नाम के एक सिपाही का सिर फट गया था। घायल सिपाही ने पुलिस को तहरीर दी थी। दूसरी ओर गांव में दूसरे दिन भी एहतियातन पीएसी और पुलिस तैनात रही। गांव में पुलिस के डर से लोग फरार हैं। अधिकतर घरों में महिलाएं ही हैं। पुलिस ने बुधवार को भी कई घरों में तलाशी ली। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि गांव में शांति कायम है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।