फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोतीराम अड्डा में बस फूंकने में दो अलग-अलग केस

मोतीराम अड्डा में बस फूंकने में दो अलग-अलग केस

Fri, 28 Dec 2018 09:36 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Fri, 28 Dec 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मोतीराम अड्डा में बस फूंकने में दो अलग-अलग केस
एफआईआर
झंगहा/खोराबार। मोतीराम अड्डा स्थित वंशराज डिग्री कॉलेज के पास बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत के मामले में झंगहा पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग केस दर्ज किया। पुलिस ने एक केस मृतक के बेटे और दूसरा केस बस मालिक की तहरीर पर दर्ज किया। पुलिस बस फूंकने के आरोप में दस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। छापेमारी की डर से आसपास के पुरुषों ने घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


खोराबार के रामपुर गांव के नथई टोला निवासी महाबल रामनगर कड़जहां स्थित खाद कारखाने में काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे साइकिल से घर जाते समय बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में उनके साथ जा रहे मदन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस के पहुंचने में देर होने पर नाराज लोगों ने देवरिया डिपो की अनुबंधित बस में यात्रियों को बाहर कर आग लगा दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने बस मालिक देवरिया निवासी घनश्याम तिवारी की तहरीर पर अज्ञात भीड़ पर बस जलाने का केस दर्ज किया। उधर, महाबल के बेटे बादल भारती की तहरीर पर पुलिस ने देवरिया निवासी अज्ञात बस चालक पर गैर इरादतन हत्या और तेज रफ्तार से बस चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed