फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for fraud and forgery

जालसाजी कर रुपए हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 01:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jul 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud and forgery
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। शाहपुर के बशारतपुर में जमीन रजिस्ट्री के मामले में काश्तकार से जालसाजी कर 24 लाख रुपये हड़पने के दो आरोपी को कैंट पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


बशारतपुर गांगुली टोला निवासी सपन कुमार गांगुली ने 20 सितंबर को कैंट थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि कैंट क्षेत्र के श्रवण नगर सिंघड़िया निवासी विनोद तिवारी और चौरीचौरा के मीठाबेल गांव के रंग दुबे ने उनकी बशारतपुर स्थित करीब 26 सौ वर्गफीट जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट कराया। उन्हें करीब 30 लाख रुपये मिलने थे। 12 जून 17 को बिहार प्रांत के सीवान निवासी मोहन प्रसाद की पत्नी यशोदा के नाम भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। रजिस्ट्री के समय उन्हें 50 हजार नकद और 15 लाख के कुछ चेक दिए गए। बाद में सभी चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन


उन्होेंने इसकी शिकायत विनोद तिवारी और रंग दूबे से की तो उन्होंने रुपये न देने की बात कहते हुए धमकी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी कि इसी बीच सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed