फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, सिपाही निलंबित

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, सिपाही निलंबित

Fri, 30 Mar 2018 07:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Mar 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, सिपाही निलंबित
पुलिस। - फोटो : Demo Pic
खोराबार के बनसप्ती मंदिर के पास से पुलिस टीम ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 27 पशुओं को मुक्त कराया। पशु बिहार ले जाए जा रहे थे। उधर, इस मामले में तस्करों के मददगार बने सिपाही को एसएसपी शलभ माथुर ने निलंबित कर जांच का आदेश दिया है। पशु तस्करों के खिलाफ तो पुलिस ने केस दर्ज किया ही है, एसएसएसपी ने सिपाही को भी इस मामले में मुल्जिम बनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब सीओ क्राइम प्रवीण सिंह को मुखबिर के जरिए पशु तस्करों की सूचना मिली। इसके बाद सीओ क्राइम, स्वाट प्रभारी सुनील सिंह, सीओ अभिषेक सिंह, खोराबार थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने अलग-अलग घेराबंदी कर ली। वनसप्ती मंदिर के पास पशु लदे ट्रक को पुलिस ने रोका तो पीछे से आ रहे बोलेरो सवार तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की, मगर पुलिस वालों ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। इसी के साथ 20 गायों और सात बछड़ों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिपाही इकराम उल्लाह एक ट्रक से दो हजार रुपये लिया करता था। इसके बदले वह ट्रकों को गोरखपुर की सीमा पार कराने का ठेका लेता था। इस गंग का सरगना भी गोरखपुर का ही है। वह कुशीनगर, संतकबीरनगर व बलिया से तस्करी के काम में लगा है। एसएसपी ने पूरे नेटवर्क की जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिकों पर भी लगेगा गैंगेस्टर
पुलिस तीन दिन के भीतर गिरफ्तार आठ तस्करों और ट्रक मालिकों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की तैयारी में है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिकों के खिलाफ भी गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ये भी तस्करी में लिप्त होते हैं लेकिन कार्रवाई न होने पर इनके वाहन आसानी से छूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed