{"_id":"7c67213c58670e865aa3e815b99eb1b4","slug":"2-70-theft-crecked-fortuners-window-in-golghar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलघर में फार्च्यूनर का शीशा तोड़कर 2.70 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलघर में फार्च्यूनर का शीशा तोड़कर 2.70 लाख की चोरी
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोलघर बलदेव प्लाजा के सामने व्यापारी की फार्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़कर उच्चके बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 2.70 लाख रुपये नकद, आईपैड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और महत्वपूर्ण कागजात थे। इसके कुछ देर पहले उच्चकों ने टाउन हाल और एक होटल के सामने खड़ी कारों का शीशा तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
बलदेव प्लाजा में ताड़क जायसवाल की परदेशी कलेक्शन के नाम से दुकान है, जबकि तारामंडल में बुलेट की एजेंसी है। वहां ताड़क का भतीजा विशाल जायसवाल बैठता है। मंगलवार शाम बुलेट की एजेंसी से विशाल फार्च्यूनर गाड़ी से बलदेव प्लाजा पहुंचा। गाड़ी बाहर खड़ी करके वह परदेशी कलेक्शन में चला गया। दस मिनट के बाद लौटा तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा है और अंदर रखा बैग चोरी हो गया है।
विशाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। विशाल का आरोप है कि 100 नंबर पर उसने एक घंटे तक कॉल की, मगर हर बार नंबर डॉयल बताकर फोन काट दिया जा रहा था। इसके बाद उसके चाचा ताड़क जायसवाल ने कैंट पुलिस को सूचना दी। उधर, गोलघर के व्यापारियों ने बताया कि शाम को टाउन हाल और एक होटल के सामने भी कारों का शीशा तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन
बैंक रोड पर पकड़ा गया युवक
ताबड़तोड़ तीन गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बैंक रोड स्थित एक मैरिज हॉल के बाहर एक युवक कार का शीशा तोड़ रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देख पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।