फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नर्सिग होम मालिक पर मारपीट, लूटपाट का केस

नर्सिग होम मालिक पर मारपीट, लूटपाट का केस

Tue, 08 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
नर्सिग होम मालिक पर मारपीट, लूटपाट का केस

विज्ञापन
गोरखपुर।
इलाज के लिए रकम की मांग करने और तीमारदारों के साथ मारपीट कर बंधक बनाए जाने के मामले में गुलरिया पुलिस ने पायनियर हास्पिटल के डॉक्टर अरविंद और कर्मचारी धनंजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

गुलरिहा के मोगलहां पेट्रोलपंप के पास बिहार के एकडेरवां निवासी गोलू सिंह का मकान है। गांव के रहने वाले विकास के बच्चे की तबियत खराब थी। शनिवार को उसने फोन कर नवजात बच्चे को भर्ती कराने को कहा। दोनों ने फातिमा रोड पर पायनियर हास्पिटल में पहुंच और बच्चे को भर्ती कराया। बीस हजार रुपये जमा करने के बाद उपचार शुरू हो गया। गोलू ने आरोप लगाया कि रविवार को डॉक्टर ने 50 हजार रुपये की मांग की। पैसा नहीं देने पर बंधक बना लिया। डॉक्टर अरविंद व कर्मचारी धंनजय ने उसके साथ पिटाई की। जेब से 45 हजार रुपये भी निकाल लिया। गोलू ने फोन कर 17 हजार रुपये मंगाकर दिया। तब जाकर उसे छोड़ा गया। हास्पिटल से बाहर आने के बाद उसने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गोलू ने बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट की शिकायत एसएसपी से भी शिकायत की। कप्तान के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी डाक्टर, कर्मचारी के खिलाफ बंधकर बनाकर मारपीट, लूटपाट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed