{"_id":"5b918938867a557fe732ac27","slug":"181536264504-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी एजेंट समेत दस पर रकम हड़पने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईसी एजेंट समेत दस पर रकम हड़पने का केस
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
fir shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीमा धारकों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर एजेंट समेत दस लोगों ने 65.34 लाख रुपये हड़प लिए। एक शिकायत पर विभागी जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद एलआईसी के शाखा प्रबंधक ने कोतवाली थाने में एजेंट सीताराम सिंह सहित दस लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है।
पिपराइच के लुहसी गांव निवासी सीताराम सिंह एलआईसी की जुबिली शाखा में एजेंट थे। आरोप है कि एजेंट ने संजीव कुमार, छट्टू चौहान, संजय, रवि हंस, रंजीत सिंह, अशोक सिंह, रामकृपाल और उपेंद्र सहित दस लोगों के मरने की जानकारी दी थी। सभी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर रुपये भी निकाल लिए गए। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई, तो पता चला कि सभी जिंदा है।
मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय जीवन बीमा निगम के जुबिली शाखा के प्रबंधक उमेश सिंह ने एसएसपी से मुलाकात की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।