{"_id":"5b86edf742c79246695cdfa8","slug":"181535569399-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों पर मुकदमें की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपालों पर मुकदमें की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों पर मुकदमा दर्ज कराने को थाने में प्रदर्शन
वकीलों ने राजस्व विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवा। वकीलों और राजस्व कर्मियों के बीच सोमवार को शुरू हुआ विवाद बुधवार को और गहरा गया। काफी संख्या में नौतनवां तहसील के वकीलों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया और नौतनवां लेखपाल संघ के अध्यक्ष समेत 20-25 अन्य लेखपालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए तहरीर दी।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अध्यक्ष साधू शरण मिश्र को मंगलवार की शाम अधिवक्ताओं व राजस्व कर्मियों के बीच उपजे विवाद का समाधान कराने के उद्देश्य से एसडीएम ने कार्यालय में बुलवाया गया था। वकीलों का आरोप है कि एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के सामने ही लेखपाल रसीद अहमद समेत कई लेखपालों ने बदसलूकी की। हाथ पकड़ कर कुर्सी से जबरिया उठा दिया व मारने पीटने के साथ हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। थाने पर पहुंचे अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, संजय सोनी, विभूति यादव, आशीष श्रीवास्तव, अजीबुर्रहमान, सतीश वरुण, राकेश त्रिपाठी, शमसुद्दीन खान व संतोष पांडेय आदि ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी लेखपालों पर कार्रवाई नहीं होगी, वह तहसील के सभी कार्यों को ठप कराएंगे। नौतनवां थाने के एसआई शिवकुमार सिंह का कहना है कि अधिवक्ताओं की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।