फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राघवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही होगा ब्रह्मभोज

राघवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही होगा ब्रह्मभोज

Fri, 13 Apr 2018 08:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 13 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
राघवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही होगा ब्रह्मभोज
हत्या - फोटो : DEMO Pics
झंगहा के सुगहा गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा जयहिंद और उनके बेटे नागेंद्र यादव की हत्या में नामजद नौ में से चार आरोपियों को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन दोहरे हत्याकांड में पुलिस की भूमिका से खफा जयहिंद के परिवार वालों का कहना है कि जब तक मुख्य अभियुक्त राघवेंद्र यादव की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे ब्रह्मभोज का आयोजन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जयहिंद के पुत्र राममिलन यादव ने कहा कि जब तक राघवेंद्र की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक परिवार सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए हम सभी ने फैसला किया गया है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही ब्रह्मभोज किया जाएगा। राघवेंद्र समेत पांच आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें लगी हैं। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी दबिश दे रही है। एक टीम देवरिया भी भेजी गई थी।
विज्ञापन


पिता जयहिंद और पुत्र नागेंद्र 6 जनवरी 2016 को हुई चाचा-भतीजे की हत्या की सुनवाई के बाद 10 अप्रैल की शाम कचहरी से लौट रहे थे, जब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप एक बार फिर चाचा-भतीजा की हत्या में शामिल आरोपियों पर लगा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राघवेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि बसंतलाल यादव, राम दरस, सुदर्शन, रामलखन, शर्मा यादव, राम सजन, संतोष व रमाकांत के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, हत्या और दहशत फैलाने की धाराओं में केस दर्ज कर था। पुलिस ने शुक्रवार को इनमें से रामदरश, रामसजन, शर्मा यादव और सुदर्शन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से फरार है राघवेंद्र
चार हत्याओं के आरोपी और 50 हजार के इनामी राघवेंद्र यादव को परिवार वाले ही नहीं पुलिस भी शातिर मान रही है। पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी इसलिए भी चुनौती बनी हुई हैं क्याेंकि वह दो साल से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस उसके तमाम रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर दबिश दे रही है।

चौथे दिन भी गांव में पुलिस-पीएसी तैनात
दस अप्रैल को पिता-पुत्र की हत्या के बाद हुए बवाल से पुलिस अफसर भी घबराए हुए है। गांव में चौथे दिन भी एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एसपी आदित्य वर्मा गांव में कैंप कर रहे हैं। हालांकि गांव के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।


तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज था। इनमें से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed