फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार

दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Dec 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार
पकड़ा गया सॉल्वर। - फोटो : Amar Ujala
बेलीपार पुलिस ने दरोगा भर्ती परीक्षा में बैठे सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया। नौसड़ स्थित स्वास्तिक ऑनलाइन सेंटर पर बुधवार की शाम संदेह होने पर युवक को पुलिस ने पकड़ा। मामले में सॉल्वर (बिहार के जहानाबाद जिले का अभिषेक), इलाहाबाद के मास्टर माइंड समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभिषेक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नौसड़ के ऑनलाइन सेंटर पर शाम 4.15 से 6.15 बजे की पाली में होने वाली परीक्षा में देवरिया के जैसोली निवासी रमेश प्रसाद पुत्र नेबूलाल को शामिल होना था। इसकी जगह पर बिहार के जहानाबाद, काको थाना क्षेत्र का देवछड़ा निवासी अभिषेक रंजन पुत्र दिनेश फर्जी दस्तावेज तैयार कर परीक्षा में शामिल होने पहुंच गया। चेकिंग के दौरान ही पुलिस को संदेह हो गया था, लेकिन वह परीक्षा में बैठ गया। परीक्षा शुरू होने से पहले फिर युवक की चेकिंग की गई और दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने रुपये की खातिर दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि इलाहाबाद के डॉ. अवधेश के कहने पर वह परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस ने सॉल्वर अभिषेक, मास्टर माइंड डॉ. अवधेश, अभ्यर्थी रमेश के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एक लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
रमेश प्रसाद ने सॉल्वर को परीक्षा देने के लिए एक लाख रुपये देने का वायदा किया था। पूछताछ में आरोपी अभिषेक रंजन ने पुलिस को बताया कि इलाहाबाद निवासी डॉ. अवधेश के कहने पर ही वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ था। रिजल्ट आने के बाद ही उसे रमेश से रकम मिलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक होने पर रद्द हुई थी परीक्षा
दरोगा परीक्षा एक साल पहले पेपर लीक होने की वजह से रद्द हो गई थी। दोबारा परीक्षा में काफी सख्ती बरती जा रही है। पुलिस की सतर्कता से परीक्षा में शामिल होने से पहले ही सॉल्वर को पकड़ लिया गया।


इलाहाबाद में तैयारी करता था अभिषेक
नौसड़ में पकड़ा गया सॉल्वर अभिषेक रंजन इलाहाबाद में तैयारी करता था। वहीं पर डॉ. अवधेश से उसकी मुलाकात हुई थी। हालांकि डॉ. अवधेश इलाहाबाद में कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी अभिषेक नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed