फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   व्यापारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर

व्यापारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Sat, 28 Oct 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 Oct 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर
गोली लगने से घायल व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala
हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग स्थित अंबेश्वरी पैलेस में व्यापारी अवधेश रुंगटा ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें घरवालों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। घरवालों की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। घटना के करीब तीन घंटे बाद सोसाइटी की ओर से सूचना मिलने पर कैंट पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस से घरवालों से हुई पूछताछ में कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


कुशीनगर, पड़रौना के मूल निवासी अवधेश रुंगटा, पिता सुरेश रुंगटा और पत्नी प्रियंका व बच्चे के साथ अंबेश्वरी पैलेश में रहते हैं। उनकी रुंगटा इलेक्ट्रानिक्स नाम से सेंट एंड्रयूज कॉलेज रोड पर दुकान थी। व्यापार में घाटा होने पर दुकान बंद कर दी, फिर बैंक से कर्ज लेकर गीडा में पाइप की फैक्ट्री लगाई है। इस फैक्ट्री में भाई का भी कुछ शेयर है। घरवालों के मुताबिक व्यापार में घाटा होने की वजह से वह परेशान थे। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घर में किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद ही उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी के पास गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आवाज सुनकर के घरवाले दौड़े, अवधेश को जमीन पर गिरा देख घरवालों ने सोसाइटी के लोगों की मदद से दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। तीन भाइयों में अवधेश सबसे छोटे हैं। बड़े भाई दिल्ली में ऑफिसर पोस्ट पर हैं। एक भाई गांव पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घरवालों ने सूचना नहीं दी थी। सोसाइटी की ओर से कैंट पुलिस को घटना की सूचना दी गई । पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- विनय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed