{"_id":"5caf84b9bdec2213f9330752","slug":"161555006649-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने नियमों में उलझाया तो खुद पर उड़ेल लिया केरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों ने नियमों में उलझाया तो खुद पर उड़ेल लिया केरोसिन
Fri, 12 Apr 2019 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दो साल से बिजली के पोस्टपेड कनेक्शन के लिए बक्शीपुर उपकेंद्र के चक्कर काट चुकी महिला पॉवर कारपोशन के अधिकारियों के कामकाज से इतनी आजिज आ गई कि बृहस्पतिवार दोपहर खुदकुशी की कोशिश की। एक्सईएन के दफ्तर के बाहर उसने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने दौड़कर उसे रोका, फिर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली इलाके के दिलेजाकपुर निवासी रेखा का आरोप है कि वह दो साल से कनेक्शन के लिए बक्शीपुर उपकेंद्र पर कई बार आ चुकीं। बुधवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात के बाद बृहस्पतिवार को भी वह कनेक्शन की उम्मीद में पहुंची थीं, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के टालमटोल रवैये से आजिज आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया। रेखा के मुताबिक अधिशासी अभियंता के संतोषजनक जवाब न देने से क्षुब्ध होकर उन्होंने दफ्तर के बाहर खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दफ्तर में बैठाकर महिला को समझाया। रेखा का कहना है कि घर में वह जेठ से अलग रहती हैं। जेठ ने उनके साथ ही आवेदन किया था, उन्हें कनेक्शन मिल गया। उनको पोस्टपेड कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।

फर्जी तरीके से जोड़ दी थी लाइन
पीड़िता रेखा ने बताया कि दिसंबर 2017 में सबसे पहले उन्होंने तत्कालीन अधिशासी अभियंता से कनेक्शन के लिए फरियाद की थी। एक्सईएन ने नियम का हवाला देकर मना कर दिया। जून में तत्कालीन जेई ने 100 रुपये का शपथ पत्र जमा करने के लिए कहा था। उसे जमा करने के बाद सिर्फ कागज में प्रीपेड कनेक्शन दिया गया। बिना कनेक्शन के पेपर दिए ही घर के पास के खंभे से लाइन को जोड़ दिया गया। प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड कर भी दिया गया था। उसके बाद भी उन्हें कनेक्शन का पेपर नहीं दिया गया। फिर कनेक्शन को रोक दिया गया।
विज्ञापन