फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रामजानकी मंदिर से पीतल और अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

रामजानकी मंदिर से पीतल और अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी मंदिर से पीतल और अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
सीओ सतीश चंद्र फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। - फोटो : amar ujala
गोला बाजार। सरयू घाट के पास स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु और पीतल की मूर्तियां चुरा ले गए। राम, लक्ष्मण, सीता की तीन बड़ी और आठ छोटी मूर्तियां चुराई गई हैं। एक मूर्ति अष्टधातु की बताई जा रही है। महंत की सूचना पर सीओ सतीश चंद्र खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस केस दर्ज कर सुराग लगा रही है।
विज्ञापन



शनिवार की शाम भगवान की आरती करने के बाद पुजारी मनीष गौड़ मंदिर में ताला बंद कर बगल में स्थित दूसरे मंदिर में सोने चले गए। रविवार की सुबह पुन: पूजा करने मंदिर पहुंचे तो कुंडी टूटी थी। अंदर जाकर देखा तो मूर्तियां नहीं थीं। सूचना पर महंत बासुदेव दास भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि मंदिर से चोरी मूर्तियां पीतल की बताई जा रही हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही मूर्तियां बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

2016 में भी हुई थी चोरी

वर्ष 2016 में भी मंदिर में चोरी हुई थी। महीना और तारीख भी यही थी। तब पुलिस ने कुछ महीने बाद दोहरीघाट के पास से मूर्ति बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed