फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नेपाल में प्रवेश को सुगम मार्ग बनी सोनौली सीमा

नेपाल में प्रवेश को सुगम मार्ग बनी सोनौली सीमा

Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में प्रवेश को सुगम मार्ग बनी सोनौली सीमा
विज्ञापन

नेपाल में प्रवेश को सुगम मार्ग बनी सोनौली सीमा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/नौतनवां। भारत-नेपाल की सबसे महत्वपूर्ण सीमा सोनौली विदेशियों के प्रवेश के लिए सुगम रास्ता बन गया है। भारतीय क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर इस किस्म के लोग सोनौली के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गंतव्य देशों के लिए निकल जाते हैं।

बुधवार की शाम रोमानिया के नागरिक अरेल वायस्यू को पकड़ लिया गया। उसके पास वैध वीजा व पासपोर्ट मौजूद थे। गनीमत थी कि कोलकाता पुलिस ने उसकी तलाश में लुक आउट नोटिस जारी किया था, नहीं तो वह आसानी से सरहद पार कर नेपाल निकल जाता। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कई विदेशी नागरिकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जो कि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े सके हैं। आशंका जताई जा रही है ऐसे विदेशी अपराधी नेपाल सीमा की ओर रुख करते हैं। वर्ष 2017-18 में सोनौली में कई ऐसे विदेशी नागरिक पकड़े गए, जिनके पास सरहद पर प्रवेश के कोई कागजात नहीं मिले। चीन, अफ्रीका व नीदरलैंड व रूस तक के नागरिक सोनौली सीमा के रास्ते आसानी से घुसपैठ कर ले रहे हैं। जो सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ी कर रही है। सरहद पर एसएसबी, कस्टम, पुलिस व इमीग्रेशन के लोग जांच के लिए तैनात हैं। बावजूद इसके घुसपैठ के प्रयासों की बात बार-बार सामने आती रही है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि भारत व नेपाल के कुछ लोग इस घुसपैठ में सहयोग के लिए संगठित रूप रैकेट चला रहे हैं। सीओ डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिस सतर्क है। चौकसी का नतीजा है कि अपराधियों को दबोच लिया जाता है। वैसे भी सीमा क्षेत्र में पुलिस हमेशा दायित्व के प्रति सचेत रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed