फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोली

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोली

Mon, 23 Oct 2017 09:25 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, चली गोली
प्रतीकात्मक तस्वीर
बड़हलगंज। इलाके के बैरियाखास गांव में रविवार रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के बैरियाखास गांव निवासी रामसिंगार व त्रिभुवन यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। किसी तरह गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था। लेकिन दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे से बदला लेने पर उतारू थे। रविवार की रात दोनों के बीच फिर से मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के शख्स ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रामसिंगार ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट, फायरिंग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed