फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कैशियर से ढाई लाख रुपये की लूट

कैशियर से ढाई लाख रुपये की लूट

Mon, 23 Oct 2017 07:54 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
कैशियर से ढाई लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
गोला बाजार (गोरखपुर)।
रामनगर चौराहा पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कैशियर से ढाई लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर बदमाशों के हुलिया की जानकारी जुटाई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

राजगढ़ निवासी वीरेंद्र यादव ने रामनगर चौराहे के पाल्हीपार मोड़ पर एसबीआई से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार सुबह दस बजे वीरेंद्र यादव अपने कैशियर सुरेश पाल के साथ ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। अंदर कुछ ग्राहक पहले से मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश मुंह बांधकर अंदर दाखिल हुए और कैशियर को पिस्टल दिखाकर बैग में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए कौड़ीराम की तरफ भाग निकले। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर सीओ बांसगांव और गोला इंस्पेक्टर पहुंचे। दोनों ने वीरेंद्र और सुरेश पाल से लुटेरों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के बाद पता चला कि बैग में 2.47 लाख रुपये, लैपटॉप, कागजात समेत अन्य सामान थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो बदमाश मुंह बांधे थे, तीसरे ने हेलमेट पहना था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed