{"_id":"5d0a831e8ebc3e0c3e6883d4","slug":"15609700008-gorakhpur-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाकी टॉकी, पुलिस की वर्दी रखा युवक पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाकी टॉकी, पुलिस की वर्दी रखा युवक पकड़ा गया
Thu, 20 Jun 2019 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर की बिछिया कॉलोनी के एक मकान से पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से पुलिस की वर्दी, वाकी टॉकी और एंटी करप्शन विभाग के अधिकारी के नाम का आईकार्ड बरामद किया है। पुलिस कुछ और संदिग्धों की तलाश में है।
हिरासत में लिया गया युवक कुशीनगर का है। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। अपना घर होने के बावजूद वह बिछिया कॉलोनी में किराए के मकान रहता था। इस युवक के गिरोह में तीन और सदस्यों को अब पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक और उसके साथी लोगों को नौकरी दिलाने का भी झांसा देते थे। पिछले दिनों शहर में पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने जालसाजी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को ऐसी घटनाओं के पर्दाफाश होने की उम्मीद है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी गिरोह के बारे में जानकारी देने से बच रहे हैं।