फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टेंट व्यापारी के बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

टेंट व्यापारी के बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 11 Jun 2019 09:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
टेंट व्यापारी के बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
    विज्ञापन
  • सौतेली मां की प्रताड़ना से आत्मघाती कदम उठाने का संदेह
  • चार साल पहले बड़े भाई ने भी दे दी थी जान
पादरी बाजार। शाहपुर के श्रीराम चौराहा निवासी टेंट व्यापारी अजय गुप्ता के छोटे बेटे अमृत (20) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटके अमृत को देखकर घर वाले स्तब्ध रह गए। रस्सी काटकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अमृत को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद घरवाले अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे मगर एक पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अजय का श्रीराम चौराहे पर घर है। इसमें ही वे टेंट हाउस का भी कारोबार करते हैं। करीब दस साल पहले पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी से अमृत के अलावा अमन और गौरव भी हुए थे। दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी हैं। अजय के बड़े बेटे अमन ने भी चार साल पहले खुदकुशी की थी। चर्चा है कि सौतेली मां पहली पत्नी के बच्चों से भेदभाव करती थी और सबसे छोटे बेटे को मायके में काम करने भी भेज दिया है। अमृत को भी दसवीं के बाद पढ़ाई छुड़ाकर अजय ने व्यापार में लगा दिया। सोमवार की रात वह वसूली पर गया था और पिता को रुपये देने के बाद कमरे में चला गया। मंगलवार की सुबह उसकी लाश कमरे में लटकती मिली।
विज्ञापन

पढ़ने में होनहार था अमृत

पड़ोसियों के मुताबिक अमृत पढ़ने में काफी होनहार था। मगर पिता ने दसवीं के बाद पढ़ाई छुड़ाकर कारोबार में लगा लिया था। इससे भी वह परेशान रहता था। अमृत ने किस बात पर खुदकुशी की इसके बारे में परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन जारी है।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed