फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Tue, 20 Mar 2018 08:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत
accident - फोटो : graphic
खजनी-माल्हनपुर रोड पर बरी गांव के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। दंपती बड़ी बेटी के घर गए थे और उससे मिलकर लौट रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बांसगांव इलाके के सरसोपार गांव निवासी बेचू (55) पत्नी सीमा कुसुमलता (50) के साथ मंगलवार को संतकबीरनगर तामेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाली बड़ी बेटी सीमा के घर गए थे। मुलाकात कर दोनों बाइक से बांसगांव घर लौट रहे थे। अभी बरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। बाइक सवार के हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेचू की शर्ट की जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी। बेचू और कुसुमलता के तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। बड़ी बेटी और बेटे की ही शादी हुई है। बेचू मजदूरी करके जीवनयापन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed