{"_id":"59e366574f1c1bcc538b77e5","slug":"151508075095-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज लोगों ने तोड़ दी शराब की भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज लोगों ने तोड़ दी शराब की भट्ठियां
Updated Sun, 15 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरहरी।
गुलरिहा के रघुनाथपुर में कच्ची शराब धंधे से परेशान ग्रामीणों ने शराब की भट्ठियों मेें तोड़फोड़ कर दी। मौके पर रखे बर्तन तोड़ने के साथ ही लहन नष्ट कर दिया। करीब एक घंटे तक तले तोड़फोड़ से अफरातफरी मच गई।
रघुनाथपुर गांव में इन दिनों कच्ची शराब के धंधे ने जोर पकड़ लिया है। आए दिन मारपीट और छेड़खानी की घटनाओं से गांव के लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने धंधा बंद कराने की शिकायत विधायक महेंद्र पाल सिंह से की। उन्होंने सरहरी चौकी प्रभारी को कार्रवाई करने को कहा। रविवार की सुबह विधायक के भाई रमाशंकर और पुलिस को लोगों ने फिर शराब के धंधे की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग हंगामा करने लगे। वे सीधे शराब की भट्ठियों पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। कारोबारी मौके से फरार हो गए। जानकारी होते ही फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।