{"_id":"59c919574f1c1ba1538b456f","slug":"151506351447-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी पर हमले पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी पर हमले पर केस दर्ज
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके में गीता वाटिका रोड पर रविवार की रात मामूली विवाद के बाद बैंककर्मी पर हुए जानलेवा हमले में तीन आरोपियों पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने देर रात आरोपियों के घर छापेमारी भी की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट (ओएस) के पद पर कार्यरत मैनुद्दीन (40) रविवार की रात कार से घर लौट रहे थे। गीता वाटिका रोड पर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के पास कुछ युवकों से गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। युवकों ने कार के आगे बाइक लगा दी, जैसे ही मैनुद्दीन कार से बाहर निकने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ छर्रे पैर में लगने से वह जख्मी हो गए लेकिन बचने के लिए नजदीकी नाले में कूद पड़े। इस बीच दो गोली चलने की आवाज से कुछ दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल और मुहर्रम की तैयारी में लोग उस ओर बढ़े। लोगों को आता देख तीनों बाइक छोड़कर हमलावर भाग गए। नाले से लोगों ने मैनुद्दीन को बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आधे घंटे तक सड़क जाम रखा। शाहपुर एसओ घनश्याम तिवारी ने बताया कि मैनुद्दीन की तहरीर पर शाहपुर के अनुराग, आशू और रमेश यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के घर दबिश दी गई है, जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।