{"_id":"5b71d6be42c7923bf83c5803","slug":"141534187198-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति को पीटकर रकम छीनी, दो पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति को पीटकर रकम छीनी, दो पकड़े गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां। घघसरा कस्बा में पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर पांच युवकों ने मझंरिया गांव के प्रधान के पति रमेश मद्धेशिया की पिटाई कर उनके पास से 20 हजार रुपये छीन लिए। रमेश के शोर मचाने पर लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने हमला कर लूट के आरोप में तहरीर दी है। वहीं पुलिस इसे दो पक्षों में मारपीट मानकर जांच कर रही है।
पाली ब्लॉक के मझंरिया की प्रधान के पति रमेश सोमवार को अपनी मिठाई की दुकान से बीस हजार रुपये लेकर डुमरी स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे घघसरा पंप पर वह पेट्रोल डलवाने पहुंचे। उसी बीच पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और पीटकर उनके पास से रकम छीन ली। पीड़ित ने बताया कि युवकों के पास तमंचा भी था। सहजनवां के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।