फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती की हत्या मामले में प्रेमी पर संदेह

युवती की हत्या में प्रेमी पर संदेह

Wed, 17 Jan 2018 08:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 17 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या मामले में प्रेमी पर संदेह
crime
गुलरिहा इलाके में अनुराधा हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस उसके एक प्रेमी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दो महीने की गर्भवती अनुराधा प्रेमी पर शादी के लिए दबाव भी बना रही थी। इस वजह से ही प्रेमी पर हत्या का संदेह और गहरा गया है। पुलिस अभी साफ तौर पर कुछ नहीं बोल रही है, हालांकि एसएसपी का कहना है कि जल्द ही घटना की हकीकत सामने ला दी जाएगी।
विज्ञापन


13 जनवरी की शाम करमहा के टोला उमरपुर के पास पुलिया के नीचे अनुराधा का शव पाया गया था। उसके गले में नुकीली चीज घोंपी गई थी। शिनाख्त के बाद ही पुलिस हत्या की वजह जानने और कातिल की तलाश में जुटी थी। आसपास के छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराधा के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद ही पुलिस ने उसके करीबी दोस्तों से पूछताछ के बाद भटहट के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी युवक से उसका प्रेम संबंध था। हालांकि अभी पुलिस अफसर अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed