{"_id":"5b88445942c792466578ca45","slug":"131535657049-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला दबाकर हत्या, लूटपाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव (गोरखपुर)। बदमाशों ने बांसगांव के बलुआ उर्फ गोपालपुर गांव के घर में अकेली रहने वाली मालती देवी (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही लूटपाट भी की। बृहस्पतिवार को सुबह महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस के अलावा फोरेंसिक और डाग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच की। इसके बाद महिला के पति और बेटों को जानकारी दी गई। महिला के पति पंजाब और बेटे लुधियाना में काम करते हैं।
बलुआ गांव की मालती देवी घर में ही टॉफी, बिस्कुट की दुकान चलाती थीं। पति भृगुनाथ लंबे समय से पंजाब में मजदूरी करते हैं। बेटे विक्की और हरिश्चंद्र भी लुधियाना में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान न खुलने पर आसपास के लोग जब पहुंचे तो उन्हें मालती का शव दिखा। घर में सामान भी बिखरा था। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। लूटपाट की आशंका है।

अस्त-व्यस्त थे महिला के पकड़े
मालती के अस्त-व्यस्त कपड़े देख आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ बदमाशों का संघर्ष भी हुआ होगा। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद लूटपाट दिखाने के लिए सामान को बिखेर दिए गए हैं। पुलिस महिला या फिर उसके परिवार से हुए किसी तरह के पुराने विवादों को खंगाल रही है।
विज्ञापन